कैथल। जिले में रविवार को पराली जलाने का कोई मामला सामने नहीं आया। जिले में अब तक कुल मामले 131 हैं। गिरफ्तार किए गए किसानों की कुल संख्या 20 है। अब तक 24 एफआईआर भी दर्ज की जा चुकी है। जबकि 79 किसानों की रेड एंट्री की गई है। कृषि विभाग ने लापरवाही बरतने में पर 42 कर्मचारियों को नोटिस भी दिया है। जबकि तीन कर्मचारी सस्पेंड किए गए हैं। इसके साथ ही दो लाख रुपये से अधिक का जुर्माना लगाया गया है।
बता दें कि पराली जलाने के मामलों की जांच सेटेलाइट और हरसेक के माध्यम से की जाती है। पराली जलाने के मामले बढ़ने के बाद प्रदूषण का स्तर भी 200 और 250 के बीच रहने लगा है। कृषि अधिकारी बाबू लाल ने बताया कि पराली जलाने के मामलों में अभी कमी आई है। 131 मामलों में किसानों को करीब दो लाख रुपये का जुर्माना लगाया जा चुका है।