कैथल। शक्ति नगर में चार आरोपियों ने एक किशोर पर बर्फ तोड़ने वाले सूए से हमला कर दिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। निवासी रोशनी ने शहर थाना में शिकायत दी कि 29 अगस्त को आरोपी प्रिंस सहित तीन युवकों उसके 16 वर्षीय बेटे अनमोल पर बर्फ तोड़ने वाले सुए से हमला कर उसे घायल कर दिया। उनकी शिवरात्रि पर्व पर अनमोल से कहासुनी हुई थी। इस रंजिश को लेकर मारपीट की गई। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर बीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद