फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: किशोर पर गंडासी व चाकू से हमला

Fri, 13 Sep 2024 02:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। सिरटा रोड पर करीब 18 आरोपियों ने 17 वर्षीय किशोर पर गंडासी व चाकू से हमला कर उसे घायल कर दिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। सिरटा रोड कैथल निवासी अभिषेक ने शहर थाना में शिकायत दी कि 10 सितंबर को रात करीब साढ़े आठ बजे वह शहर से अपने घर जा रहा था। जब वह सिरटा रोड गली नंबर तीन के पास पहुंचा तो आरोपी काली, ऋतिक, अंकुश, अनिकेत, मिंका, शुभम व 10-12 अन्य आरोपियों ने उसके साथ झगड़ा कर लिया। आरोपियों ने उस पर चाकू व गंडासी से हमला कर घायल कर दिया। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी। थाना प्रभारी बीरसिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें