कैथल। चोरी के जेवर खरीदने के मामले में पुलिस ने एक महिला आरोपी खनौरी जिला संगरूर पंजाब निवासी गंगा को गिरफ्तार कर लिया। शक्ति नगर कलायत में किराये के मकान पर रहने वाले सुलेहड़ा जींद निवासी प्रमोद कुमार की शिकायत अनुसार 15 मार्च को दिन के समय उसके मकान पर कोई नहीं था।
चोर घर का दरवाजा तोडक़र संदूक में रखे सोना-चांदी के जेवर व नकदी चोरी करके ले गए। प्रवक्ता ने बताया कि उक्त मामले में पहले ही चार अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। संवाद
शराब सहित दो आरोपी पुलिस ने दबोचे
कैथल। पुलिस ने दो आरोपियों के कब्जे से 26 बोतल शराब बरामद की है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि थाना ढांड पुलिस ने जाजनपुर रजबाहे पर आरोपी कृष्ण कुमार को काबू कर पांच बोतल हथकढ़ी शराब बरामद की। दूसरे मामले में थाना सदर पुलिस ने गांव फ्रांसवाला के पास बने एक कमरे पर दबिश देकर आरोपी शक्ति नगर कैथल निवासी आनंद को काबू कर लिया। आरोपी के कब्जे से 21 बोतल देसी शराब बरामद हुई। दोनों आरोपियों के खिलाफ आगामी कार्रवाई की जा रही है। संवाद