फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: तीज पर्व को बनाया सीख और संस्कार का उत्सव

Sat, 26 Jul 2025 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिले में कई स्थानों पर हरियाली तीज के उपलक्ष्य में कार्यक्रम के आयोजन हुए। इनमें तीज पर्व को सीख और संस्कार का उत्सव पेश किया गया। इंदिरा गांधी पीजी महिला महाविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग ने मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। छात्राओं ने पारंपरिक, आधुनिक थीम पर आधारित सुंदर और कलात्मक डिजाइनों से अपने व सहेलियों के हाथ सजाए।

प्राचार्या डॉ. आरती गर्ग व सांयकालीन प्राचार्या प्रभारी ने छात्राओं की कलात्मक प्रतिभा की सराहना करते हुए तीज पर्व की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि तीज जैसे त्योहार सांस्कृतिक विरासत को जीवित रखने और नई पीढ़ी से जोड़ने का सशक्त माध्यम हैं। कॉलेज प्रबंधक समिति के प्रधान राम बहादुर खुरानिया ने बताया कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्राओं को अपनी रचनात्मकता के माध्यम से आत्म-अभिव्यक्ति का मंच प्रदान करना है।
विज्ञापन


प्रतियोगिता में वाणी (बीए तृतीय वर्ष) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, तनु (बीए प्रथम वर्ष) द्वितीय और तमन्ना (बीकॉम प्रथम वर्ष) तृतीय रहीं। आयोजन में प्रो. मोनिका मोगा, प्रो. पूजा मोगा, आरती सिंगला सहित अन्य का विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन


रंग-बिरंगी पोशाकों में प्रस्तुत किया नृत्य

कैथल। इंदिरा गांधी पब्लिक स्कूल में नर्सरी से चौथी तक के बच्चों ने रंग-बिरंगी पोशाकों में नृत्य प्रस्तुत किया और झूले झूलकर त्योहार का आनंद लिया। कक्षा पांचवीं से सातवीं तक के विद्यार्थियों ने राखी बनाओ, पतंग बनाओ, झूला बनाओ और झूला सजाओ जैसी रचनात्मक प्रतियोगिताओं में भाग लिया। आठवीं से बारहवीं तक के छात्रों ने पतंग उड़ाओ प्रतियोगिता में भाग लेकर आसमान को पतंगों से सजा दिया। वहीं, अन्य विद्यार्थियों ने मेहंदी, पोस्टर और स्केचिंग प्रतियोगिताओं में प्रतिभा दिखाई। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें