फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तकनीक हमें चुनौतियों से लड़ने की क्षमता देती है : ढुल

Sun, 02 Nov 2025 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
अंतर्राष्ट्रीय ढुल सम्मेलन में बच्चों को सम्मानित करते हुए।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। एक निजी फार्म में शनिवार को अंतरराष्ट्रीय ढुल सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें भारत सहित विदेशों से भी ढुल समाज के सैकड़ों प्रतिनिधि, शिक्षाविद, समाजसेवी और जनप्रतिनिधि शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत समाज के बच्चों और युवाओं की रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से हुई, जिनमें हरियाणवी लोकगीतों और नृत्यों के माध्यम से समाज की संस्कृति व परंपरा को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया गया।

कार्यक्रम का संचालन जोगिंदर ढुल और डॉ. बलजीत ढुल ने किया। डॉ. बलविंदर ढुल ने सम्मेलन की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए कहा कि समाज की प्रगति के लिए शिक्षा और तकनीक का मेल जरूरी है। उन्होंने कहा कि तकनीक वह साधन है जो हमें आधुनिक युग की चुनौतियों से लड़ने की क्षमता देता है।
विज्ञापन


सम्मेलन की अध्यक्षता हरपाल सिंह ढुल, अध्यक्ष सर्व ढुल खाप एवं सर्व ढुल खाप कल्याण समिति ने की। उन्होंने कहा कि शिक्षा व्यक्ति को नेतृत्व की शक्ति देती है, जबकि संस्कार उसे सही दिशा दिखाते हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि खाप यह सुनिश्चित करेगी कि समाज में कोई भी आर्थिक रूप से कमजोर परिवार का होनहार बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे।

इस अवसर पर पूर्व विधायक पामिंदर ढुल, अनीता ढुल (बड़सिकरी), आनंद ढुल, सरपंच पाई नरेश ढुल, एडवोकेट नरेश ढुल, नरेंद्र नंबरदार (सेरधा), रामेसर ढुल और बलकार ढुल सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे।

युवाओं को नशे से दूर रहने की दी शिक्षा : स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड के इंजीनियर-इन-चीफ सुरेंद्र सिंह ढुल ने कहा कि तकनीकी शिक्षा समाज को नई दिशा देने की क्षमता रखती है। वहीं, पंचायत विभाग के डिप्टी डायरेक्टर नरेंद्र ढुल ने सरकार की विकास योजनाओं की जानकारी दी और समाज से इनका अधिकतम लाभ उठाने की अपील की। उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहकर शिक्षा, सेवा और खेलों में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।
विज्ञापन


छात्रों को सम्मान पत्र और प्रतीक चिह्न प्रदान किए : कार्यक्रम में समाज के मेधावी विद्यार्थियों को मंच पर सम्मानित किया गया। पीएचडी, एमबीबीएस, इंजीनियरिंग और सिविल सेवाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को सम्मान पत्र और प्रतीक चिह्न प्रदान किए गए। समाज के शिक्षकों और समाजसेवियों को भी उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में घोषणा की गई कि ढुल समाज के सभी 53 गांवों में बच्चों के लिए पुस्तकालय (लाइब्रेरी) स्थापित की जाएगी, ताकि शिक्षा का प्रकाश हर घर तक पहुंच सके।

अंतर्राष्ट्रीय ढुल सम्मेलन में बच्चों को सम्मानित करते हुए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें