फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल के बाहर मनचले करते हैं परेशान, मासिक परीक्षा में प्रश्न आउट ऑफ सिलेबस

Wed, 16 Dec 2015 12:31 AM IST
कैथल/ ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
 
विज्ञापन

स्कूलों में अभिभावक शिक्षक दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें अभिभावकों ने शिक्षकों के सामने कई अहम समस्याएं रखी। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जाखौली अड्डा पर अभिभावकों ने बताया कि स्कूल के बाहर मनचलों का जमावड़ा लगा रहता है।

जिसके कारण छात्राओं को स्कूल से घर आते समय काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। अभिभावक सुनीता ने बताया कि जो विद्यार्थियों के छमाही परीक्षा होती है। उसमें कई बार प्रश्न पत्र सिलेबस बाहर से आता है। जिसके कारण विद्यार्थियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। विद्यालय की प्रिंसिपल शशि गुलाटी ने अभिभावकों की परेशानी पर पुलिस चौकी पर लिखित शिकायत दी है कि स्कूल के बाहर मनचलों लगाम कसी जाए। इसके अलावा जो सुझाव अभिभावकों ने मासिक परीक्षा संबंधी दिए हैं उनको शिक्षा विभाग को भेज दिए गया है।
विज्ञापन



गीता भवन मंदिर के पास स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में भी छात्राओं के अभिभावकों ने स्कूल से घर आते समय छात्राओं को हो रही परेशानी से अवगत करवाया।

विद्यालय की प्रिंसिपल जनक नरूला ने बताया कि अभिभावक शिक्षक बैठक में भारी संख्या में अभिभावकों ने बैठक में भाग लिया। दूसरी ओर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में भी अभिभावक शिक्षक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय के प्रिंसिपल सतीश कुमार कक्कड़ ने अभिभावकों से सुझाव लिए व कई महत्वपूर्ण जानकारी उनको दी।
इसी प्रकार से राजकीय माध्यमिक विद्यालय रावणहेड़ा में छात्र अभिभावक मीटिंग का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्याध्यापक चंद्रमोहन ने की। इस अवसर पर राजीव शास्त्री, तिलकराज, स्टाफ सदस्य, प्राइमरी विद्यालय से संतकुमार, राकेश कुमार व सभी अध्यापक मौजूद रहे।


बच्चों के लिए समय जरूर निकालें अभिभावक: धीमान  
कलायत। राजकीय स्कूलों में शिक्षक अभिभावक बैठक का आयोजन किया गया। राजकीय प्राइमरी स्कूल में आयोजित बैठक में जहां मुख्य शिक्षक अशोक धीमान व शिक्षक मौजूद रहे वहीं कई बच्चों के अभिभावकों ने शिरकत की।

कई स्कूलों में अध्यापक-अभिभावक सभाओं का आयोजन
पूंडरी। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पूंडरी में अध्यापक एवं अभिभावक सभा का आयोजन किया गया। बैठक का आयोजन प्रधानाचार्य गिरीश कौशिक की अध्यक्षता में किया गया। सभा का मंच संचालन ने किया। सभा को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य गिरीश कौशिक ने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को नियमित रूप से स्कूल भेजे और समय-समय पर उनकी जानकारी लेते रहे।

 अभिभावकों ने भी इस मौके पर अपने विचार रखे। इस मौके पर अर्जुन सिंह, जगदीश चंद, राजेश्वरी, ललिता रानी, दलबीर पीटीआई व गुरजंट सहित स्कूल का पूरा स्टाफ मौजूद रहा। उधर राजकीय उच्च विद्यालय मोहना में भी इस सभा का आयोजन मुख्याध्यापक रामपाल शर्मा की अध्यक्षता में किया गया।

 बैठक को गांव की सरपंच पिंकी देवी ने भी संबोधित किया। राजकीय माध्यमिक विद्यालय जांबा में इस सभा का आयोजन मुख्याध्यापक धर्मपाल की अध्यक्षता में किया गया। संस्कृत अध्यापक राजपाल जांगड़ा, बाबूराम, पाल सिंह, भीम सिंह, बलवान सिंह और सुरेश कुमार उपस्थित थे।
विज्ञापन


 राजकीय कन्या उच्च विद्यालय फतेहपुर में अध्यापक अभिभावक मीटिंग का आयोजन किया गया। विद्यालय के मुख्याध्यापक सुंदरलाल धीमान, मिडिल हेड नीलम रानी, पी.टी.आई. कोमल कौशिक, कांता रानी, सुषमा, बिमला, गुरप्रीत आहलुवालिया, सोमलता, रेखा, रजनी व सोनू सहित पूरा स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें