कैथल। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने वीरवार को जिलेभर के 10 हजार 102 घरों व दुकानों में डेंगू के मच्छर के लार्वा की जांच की। इस दौरान अलग-अलग टीमों को 12 जगहों पर मच्छर का लार्वा मिला। सभी संबंधित मालिकों को नोटिस दिया गया व सफाई के लिए जागरूक किया गया। 13 संदिग्ध मरीजों के सैंपल लेकर डेंगू जांच के लिए लैब में भेजे गए हैं, जिनकी रिपोर्ट शुक्रवार को आएगी।
अब तक 2789 संदिग्ध मरीजों के डेंगू के सैंपल लिए गए हैं। साथ ही अब तक 2344 जगहों पर मच्छर का लार्वा मिल चुका है। सभी को नोटिस दिए गए हैं।
गौरतलब है कि अब तक जिले में 16 केस डेंगू के मिले हैं। जबकि पिछले साल डेंगू के 118 केस पूरे जिले में मिले थे। स्वास्थ्य विभाग ने प्रत्येक रविवार को ड्राई-डे के तौर पर मनाने की एडवाइजरी जारी की है। हेल्थ डिपार्टमेंट की 238 रेपिड रिस्पांस टीमें फील्ड में काम कर रही है। जिले भर के ग्रामीण व अर्बन एरिया में लोगों की हुई जांच में आया है कि एक लाख 18 हजार 670 लोगों को बुखार मिला, जिनके रक्त के नमूने लेकर स्लाइड तैयार की गई हैं। संवाद