फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: नशा तस्करों से हेरोइन व डोडा पोस्त बरामद

Fri, 25 Oct 2024 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कैथल। दो अलग-अलग मामलों में पुलिस ने एक महिला सहित दो नशा तस्करों पर काबू कर 19.56 ग्राम हेरोइन व आठ किलो 66 ग्राम डोडापोस्त बरामद किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि चौकी रामथली पुलिस को जानकारी मिली कि सागरा रोड खरकां निवासी कृष्ण कुमार व उसकी पत्नी अपने घर पर नशा करने वाले व्यक्तियों को नशीला पदार्थ हेरोइन बेचते हैं। पुलिस ने कृष्ण के मकान पर दबिश देकर माया देवी को काबू कर लिया। जांच के दौरान आरोपी माया देवी के कब्जे में टिफिन में रखे एक पॉलीथिन से 19.56 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।
विज्ञापन


दूसरे मामले में सूचना पर पुलिस ने कच्ची पिसौल निवासी छिंदा राम को दबोचा। आरोपी खरक रोड पर बाइक से जा रहा था तभी पुलिस ने कच्ची पिसौल पर नाका लगाकर आरोपी को काबू कर लिया। तलाशी के दौरान छिंदा राम के कब्जे से आठ किलो 66 ग्राम डोडा पोस्त बरामद हुआ। दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें