फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: सरकारी स्कूलों में बच्चों में बांटी शिक्षण सामग्री

विज्ञापन
विज्ञापन
कलायत। विश्व मानव रूहानी केंद्र की कैथल शाखा ने गांव रामगढ़ पांडवा स्थित राजकीय कन्या प्राथमिक व राजकीय प्राथमिक पाठशाला गांव शिमला में छात्र-छात्राओं को नि:शुल्क शिक्षण सामग्री व जरूरत का सामान उपलब्ध करवाया। वितरित की गई शिक्षण सामग्री में मुख्य रूप से नोट बुक, ज्योमेट्री बॉक्स, रंग, पेंसिल, इरेजर, शार्पनर व स्केल जैसी शिक्षण सामग्री शामिल रही। संस्था प्रतिनिधियों ने बताया कि विश्व मानव रूहानी केंद्र एक परोपकारी व आध्यात्मिक संस्था है। इसका मुख्यालय हरियाणा के पंचकूला जिले के नवानगर में स्थित है। यह संस्था संत बलजीत सिंह की ओर से सिखाए गए नैतिक जीवन मूल्यों, आध्यात्मिकता और ध्यान अभ्यास के प्रचार-प्रसार के साथ-साथ देशभर में विभिन्न जनकल्याणकारी-मानवतावादी कार्य करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें