कैथल। अवैध शराब बेचने का धंधा करने वाले आरोपी को पुलिस ने 13 बोतल शराब के साथ काबू किया है। पुलिस प्रवक्ता प्रवीन ने बताया कि थाना शहर कैथल पुलिस की टीम को गुप्त सूचना मिली कि डोगरा गेट कैथल निवासी सागर चंदाना गेट के पास दुकान में शराब बेचने का धंधा करता है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम की ओर से दुकान पर दबिश देकर आरोपी सागर निवासी डोगरा गेट कैथल को काबू कर लिया गया। जांच दौरान दुकान से 13 बोतल देसी शराब बरामद हुई। इस बारे में आरोपी के खिलाफ थाना शहर में प्राथमिकी दर्ज करके आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।