फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: शिक्षकों की टीम ने जीता क्रिकेट मैच

विज्ञापन
आरकेएसडी कॉलेज में क्रिकेट मैच का किया आयोजन
विज्ञापन
कैथल। आर.के.एस.डी. कॉलेज के खेल मैदान में शिक्षकों और गैर-शिक्षक कर्मचारियों के बीच एक मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। मैच का उद्देश्य टीम भावना, सहयोग और आपसी सौहार्द को बढ़ावा देना था। शिक्षक टीम के कप्तान डॉ. राजबीर पराशर के नेतृत्व में डॉ. अशोक शर्मा, डॉ. जयबीर धारीवाल, डॉ. सुरेंद्र सिंह, डॉ. विशाल आनंद, डॉ. विनोद मान, डॉ. वीरेंद्र सिंह, डॉ. अनुराग, डॉ. मतीश, कैलाश, सतीश, वीरेंद्र शर्मा, मोहित गौर, विनय और डॉ. दीपक मैदान में उतरे। वहीं, गैर-शिक्षक टीम में हेमंत तिवारी (कप्तान), अशोक, जसबीर, अमित मित्तल, रविंदर, राहुल गुप्ता, राहुल जिंदल, गौतम गोयल, रवि गोयल, त्रिलोक, विशाल गुप्ता, कनिष्क, पंकज, चांदी राम और लाभ सिंह ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय गैर-शिक्षक टीम ने लिया और निर्धारित ओवरों में 108 रन बनाए। जवाब में शिक्षक टीम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए मात्र 8 ओवर में 109 रन बनाकर लक्ष्य हासिल किया। इस दौरान डॉ. विनोद मान ने अर्धशतक जड़ा और कैलाश को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला। मैच के कमेंटेटर प्रो. रामफल मौन, डॉ. अशोक अत्री और डॉ. नरेश गर्ग ने खेल का आनंद बढ़ाया, जबकि अंपायर के रूप में कैलाश और सौरभ ने मैच का सुचारू संचालन किया।
समापन अवसर पर प्रधान अश्वनी शोरेवाला और महासचिव पंकज बंसल ने दोनों टीमों के प्रयासों की प्रशंसा की। प्राचार्य डॉ. गगन मित्तल ने कहा कि इस प्रकार की खेल गतिविधियां शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ सकारात्मक कार्य-संस्कृति और आपसी समन्वय को भी बढ़ावा देती हैं। उन्होंने आयोजन समिति और खिलाड़ियों को सफल आयोजन के लिए बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें