फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: जनगणना ड्यूटी से जूझ रहे शिक्षक, अधूरी जानकारी से परेशानी

Fri, 08 May 2026 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिले में चल रहे जनगणना के काम ने शिक्षकों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। एक ओर जहां प्रगणक के रूप में शिक्षकों पर सटीक आंकड़े जुटाने का दबाव है, वहीं दूसरी ओर स्कूलों में विद्यार्थियों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। जमीनी स्तर पर इस कार्य को लेकर कई व्यावहारिक चुनौतियां सामने आ रही हैं।

शिक्षकों का कहना है कि जब वे दिन के समय घर-घर जाकर जानकारी जुटाते हैं, तो अधिकांश कामकाजी लोग और युवा अपने काम या खेतों पर गए होते हैं। ऐसे में घरों में केवल बुजुर्ग ही मिलते हैं, जो अक्सर परिवार के सभी सदस्यों की सही जानकारी, जैसे आधार नंबर या जन्मतिथि, उपलब्ध नहीं करा पाते। इसके चलते शिक्षकों को एक ही घर के कई बार चक्कर लगाने पड़ते हैं, जिससे समय भी अधिक लग रहा है और आंकड़ों की सटीकता भी प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन


जनगणना ड्यूटी के कारण शिक्षक सुबह का महत्वपूर्ण समय फील्ड में बिता रहे हैं और इसके बाद स्कूल लौटकर पढ़ाई करवा रहे हैं। इस भागदौड़ के कारण उनकी ऊर्जा पर असर पड़ रहा है, जिससे कक्षा में पढ़ाते समय एकाग्रता बनाए रखना भी चुनौतीपूर्ण हो रहा है।
विज्ञापन


कुछ स्कूलों में स्थिति और जटिल है, जहां प्रधानाचार्य शिक्षकों को स्कूल समय के दौरान जनगणना कार्य के लिए बाहर जाने की अनुमति नहीं दे रहे हैं। ऐसे में शिक्षक शाम के समय अपने निजी समय में यह कार्य पूरा करने को मजबूर हैं।

शिक्षक संगठनों का कहना है कि जनगणना जैसे कार्य के लिए आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की सेवाएं ली जानी चाहिए थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें