फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: नहर कॉलोनी के चौकीदार कक्ष में सांप से दहशत

Fri, 08 May 2026 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
चौकीदार कक्ष में रात के समय निकला सांप
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। कैथल नहर कॉलोनी गेट नंबर-1 स्थित चौकीदार कक्ष की जर्जर हालत पर सिंचाई विभाग के बेलदारों ने विभाग के एसई को पत्र लिखकर तत्काल मरम्मत कराने की मांग की है। कर्मचारियों का आरोप है कि चौकीदार कक्ष में रात के समय जहरीले सांप और अन्य जीव निकलते रहते हैं, जिससे ड्यूटी करने वाले कर्मचारियों की जान को गंभीर खतरा बना हुआ है।

बेलदार बिट्टू, सोनू और तरसेम द्वारा लिखे गए पत्र में बताया गया कि चौकीदार कक्ष की ऊंचाई काफी कम है और भवन की हालत बेहद खराब हो चुकी है। बारिश के दौरान छत टपकती है, जिससे वहां बैठकर ड्यूटी करना मुश्किल हो जाता है।
विज्ञापन


कर्मचारियों ने कहा कि चौकीदार कक्ष में कई बार सांप निकल चुके हैं। इस संबंध में उन्होंने एक सांप का वीडियो भी पत्र के साथ विभागीय अधिकारियों को भेजा है, ताकि स्थिति की गंभीरता को समझा जा सके।
विज्ञापन


बेलदारों ने फील्ड ड्यूटी

की मांग उठाई

कर्मचारियों का कहना है कि उनसे बेलदार के कार्य के बजाय चौकीदारी का कार्य करवाया जा रहा है, जबकि उन्हें निर्धारित फील्ड कार्य में लगाया जाना चाहिए। उन्होंने मांग की है कि उनकी ड्यूटी उनकी निर्धारित पोस्ट के अनुसार फील्ड में लगाई जाए। पत्र में चेतावनी दी गई है कि यदि चौकीदार कक्ष की जर्जर हालत के कारण किसी प्रकार की जान-माल की हानि होती है, तो इसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित अधिकारियों की होगी। कर्मचारियों ने विभाग से चौकीदार कक्ष की तत्काल मरम्मत कराने और सुरक्षित कार्य वातावरण सुनिश्चित करने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें