किठाना कॉलेज ऑफ एजुकेशन में शिक्षक दिवस के दौरान मौजूद स्टाफ सदस्य व अन्य। विज्ञप्ति
राजौंद। किठाना कॉलेज ऑफ एजुकेशन में 5 सितंबर को पूर्व राष्ट्रपति एवं महान शिक्षाविद् डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के उपलक्ष्य में शिक्षक दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने भाषण, कविताओं एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से शिक्षकों के प्रति सम्मान व्यक्त किया।
प्राचार्या डॉ. सुमन ढांडा ने कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों के व्यक्तित्व एवं भविष्य का निर्माण करते हैं। चेयरमैन रामफल ढांडा ने शिक्षकों को राष्ट्र निर्माण की आधारशिला बताया, वहीं एमडी विकास ढांडा ने विद्यार्थियों को शिक्षकों के ज्ञान एवं संस्कारों को जीवन में अपनाने का संदेश दिया। इस मौके पर डॉ. जगजीत सिंह, डॉ. सुमन मलिक, सतविंदर, सतीश, नितिन, प्रियंका, मीनू, पंकज, कृष्ण उपस्थित रहे।