गुहला-चीका। हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद, पंचकूला के निर्देशानुसार राजकीय सांस्कृतिक मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, चीका में दिव्यांग विद्यार्थियों की समावेशी शिक्षा उन्मुखीकरण के लिए दो दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर 27 और 28 अक्टूबर को आयोजित हुआ। कार्यक्रम में पंजाबी प्रवक्ता बलविंदर सिंह ने कहा कि राजकीय स्कूलों में पढ़ने वाले दिव्यांग विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और आत्मविश्वास के लिए समावेशी शिक्षा अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि शिक्षकों को ऐसे विद्यार्थियों की शैक्षणिक जरूरतों और मानसिक संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए शिक्षण कार्य करना चाहिए, ताकि उनमें कोी हीन भावना न उत्पन्न हो। संवाद