। नौकरी से हटाए जाने के बाद जिलास्तर पर धरने दे रहे पीटीआई अध्यापकों की परीक्षा के लिए सरकार ने तिथि निर्धारित कर दी है। 9 अगस्त इन अध्यापकों की फिर से भर्ती के लिए तिथि तय हो गई है। जिसके लिए कैथल में 40 परीक्षा केंद्र बनाए जा सकते हैं। एसएस बोर्ड ने जिला शिक्षा विभाग को पत्र जारी करके परीक्षा केंद्रों की संभावनाएं तलाशने को कहा है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद सरकार ने 1983 पीटीआई अध्यापकों को हटा दिया था। इस आदेश के बाद पीटीआई शिक्षकों का प्रदर्शन जारी है।
बोर्ड ने सोमवार को सात जिलों के डीसी को जारी पत्र मेेें कहा गया है कि पीटीआई अध्यापकों की भर्ती के लिए 9 अगस्त को परीक्षा प्रस्तावित है। जिसमेें परीक्षा केंद्रों के नाम देकर यह सुनिश्चित करने को कहा है कि संबंधित परीक्षा केंद्रों में 9 अगस्त को कोई अन्य परीक्षा तो नहीं है। साथ में स्टाफ और फर्नीचर की सुविधा भी सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है। इस संबंध में डीसी सुजान सिंह यादव ने कहा कि इस बारे में पत्र आया है। जिस पर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।
1983 पीटीआई में से कोई नहीं देगा परीक्षा
-उधर, 1983 पीटीआई अध्यापक संघ के जिला मीडिया प्रभारी विजय ने दावा किया है कि 1983 में से एक भी पीटीआई परीक्षा नहीं देगा। सरकार उनकी मांगों को पूरा करे। सरकार चाहे तो उन्हें नौकरी से हटाने की जरुरत ही नहीं है। दस साल से नौकरी करते हुए इन अध्यापकों के परिवार बड़े संकट का सामना कर रहे हैं।
कोरोना काल मेेें हो सकती है परीक्षा
बड़ा सवाल यह है कि जब कोरोना काल में रेलवे जैसी सुविधाएं बंद हैं। कई जगहों के लिए बस नहीं चल रहीं हैं। सरकार ने कॉलेजों, विश्वविद्यालयों की सहित सभी तरह की परीक्षाएं रद्द कर दी हैं। क्या ऐसे में भर्ती की परीक्षा के लिए यह 9 अगस्त की तिथि सही है। इस तरह के सवाल उठ रहे हैं। इस बारे में जानकारी के लिए बोर्ड के चैयरमेन बीबी भारती को क़ॉल की गई। लेकिन उनका फोन रिसीव नहीं हुआ। व्हॉटस-एप्प पर भी कोई जवाब नहीं मिला है।