कार्यक्रम में बच्चे व अध्यापक। विज्ञप्ति
कैथल। आरकेएसडी महाविद्यालय की मेंटल हेल्थ वेल बीइंग समिति ने आध्यात्मिकता और मानसिक कल्याण विषय पर विशेष कार्यशाला आयोजित की। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों और प्राध्यापकों के मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाना था। इंटरनल इनसाइट आध्यात्मिक संस्था से जुड़ी मधु गोयल, वेनोना सेठी, रितु और चारु ने विद्यार्थियों को तनाव से निपटने के उपाय बताए। उन्होंने जीवन में सकारात्मकता अपनाने पर जोर दिया। महाविद्यालय के प्राचार्य गगन मित्तल ने ऐसी कार्यशालाओं को संवेदनशील परिस्थितियों से निकलने का सही मार्गदर्शन बताया। वक्ताओं ने मानसिक शांति और खुशहाल जीवन के लिए व्यावहारिक सुझाव दिए। प्रभा गोयल ने अच्छी संगति और चेहरे पर मुस्कान बनाए रखने की सलाह दी। रितु ने अंतरात्मा की आवाज सुनने और स्वयं की देखभाल के लिए प्रेरित किया। वेनोना सेठी ने सकारात्मक विचार और ईश्वर में विश्वास पर जोर दिया। चारु ने नकारात्मकता पर काबू पाकर सकारात्मकता बढ़ाने के तरीके बताए।