फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: सभी को लक्ष्य प्राप्त करने के गुर सिखाए

Sat, 06 Jan 2024 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। आरकेएसडी कॉलेज कैथल के महिला सेल की ओर से आध्यात्मिक अनुसंधान सेल जेईसीआरसी जयपुर के सहयोग से डिजिटल मोड में अध्ययन तकनीक विषय पर कॅरिअर संवर्धन कार्यशाला का आयोजन किया। इसमें कॅरिअर लक्ष्य को प्राप्त करने के कई तरह के टिप्स दिए गए।

कार्यशाला का उद्देश्य कॅरिअर लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए विभिन्न प्रकार की अध्ययन तकनीकों को समझना और उनका विश्लेषण करना है। इस कार्यशाला के रिसोर्स पर्सन अनुसंधान सेल जयपुर के निदेशक प्रो. मुकेश अग्रवाल थे।
विज्ञापन


कार्यशाला की शुरुआत डॉ. एसके गोयल ने रिसोर्स पर्सन प्रो. मुकेश अग्रवाल का स्वागत और परिचय देकर की। कार्यशाला में महिला प्रकोष्ठ की संयोजिका डॉ. ऋतु कंग वालिया ने कार्यक्रम की संक्षिप्त जानकारी दी।

कार्यशाला में सत्तर से अधिक छात्रों ने सक्रिय रूप से भाग लिया और मुकेश अग्रवाल ने विभिन्न तकनीकों के महत्व पर प्रकाश डाला जैसे समयबद्ध या कार्यबद्ध, सत्रों में अध्ययन, स्वयं को पुरस्कार दें, अध्ययन क्रम, कहानी की किताब, टीम वर्क।
विज्ञापन


अंत में डॉ. गीता गोयल ने सहयोग से इस तरह के आयोजन के लिए औपचारिक धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आयोजन टीम में डॉ. सीमा गुप्ता, डॉ. शिल्पी अग्रवाल, डॉ. विनय सिंगल, डॉ. ऋचा ने अहम भूमिका निभाई।

संकाय सदस्य डॉ. अनिल नरूला, डॉ. मंजुला गोयल, डॉ. सुरुचि शर्मा, डॉ. रचना, डॉ. सूरज वालिया और डॉ. एसपी वर्मा भी इसमें शामिल हुए।

इस आयोजन को सफल बनाने के लिए जयदेव शर्मा और बलवान सैनी ने आयोजन टीम को आईटी सहायता प्रदान की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें