फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंप्यूटर ऑपरेटर हड़ताल पर, लोग इंतजार के बाद लौटे

Fri, 11 Jul 2014 11:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कैथ्ाल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। जिले में शुक्रवार को विभिन्न सरकारी विभागों में कार्यरत कंप्यूटर ऑपरेटरों के के हड़ताल पर चले जाने के कारण अधिकतर विभागों में कामकाज ठप्प रहा।
विज्ञापन


खास तौर पर लघु सचिवालय में कई विभागों में काम पूरी तरह से बंद रहा, जिस कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। मुख्य रूप से रजिस्ट्री, जाति-रिहायशी सहित अन्य प्रमाण पत्र, ई-दिशा केंद्र में ड्राइविंग लाइसेंस और वाहन रजिस्ट्रेशन सहित अन्य प्रमाण पत्रों के लिए पहुंचे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। लोग घंटों का इंतजार करके मजबूर लौट गए।

लघु सचिवालय के बाहर धरना
संघ हरियाणा के आह्वान पर जिला कैथल के कर्मचारियों ने एक दिवसीय हड़ताल में हिस्सा लिया। गोपाल कृष्ण की अध्यक्षता व जिला सचिव सूरज के संचालन में आयोजित इस हड़ताल में कर्मचारियों ने लघु सचिवालय गेट पर धरना देते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन


जिला प्रधान गोपाल कृष्ण ने कहा कि ऑपरेटर के रूप में क्वालिफाइड युवा पिछले 10 वर्षों से विभिन्न विभागों में अपनी बेहतर सेवाएं द रहे हैं। लेकिन सरकार इनकी नियमित किए जाने की मांग की अनदेखी कर रही है। नई नीति में भी उन्हें वंचित रखा जा रहा है। यदि सरकार ने बातचीत द्वारा समस्याओं का समाधान नहीं किया तो 13 जुलाई को जींद में होने वाली बैठक से आंदोलन तेज करने का फैसला लिया जाएगा। इस अवसर पर सर्वकर्मचारी संघ हरियाणा के जिला प्रधान जसबीर सिंह, सचिव जरनैल सिंह ने आंदोलन का समर्थन करते हुए आर-पार की लड़ाई लड़ने का भरोसा दिया।
विज्ञापन


पूरा दिन इंतजार में गुजरा
करनाल से आए जगपाल सहित राशन कार्ड के लिए संगतपुरा से आए रामकिशन, जाति प्रमाण पत्र के लिए संजय, रजिस्ट्री के लिए कैथल निवासी रमेश कुमार के परिजनों ने कहा कि कंप्यूटर ऑपरेटरों के कारण उन्हें भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पूरे दिन से इंतजार में हैं। इसी प्रकार से ई-दिशा केंद्र, तहसील कार्यालय में रजिस्ट्री, इंतकाल सहित अन्य कार्य, जाति, रिहायशी एवं आय प्रमाण पत्र के कार्यालय खाली पड़े रहे। लोग दिन भर यहां आकर खाली लौट गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें