संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। आरकेएसडी महाविद्यालय के फाइन आर्ट समिति व महिला प्रकोष्ठ की ओर से वीरवार को कार्यशाला आयोजित की। इसका मुख्य विषय “बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट पेपर” था। इसमें राजस्थान से आए राजा राव ने विद्यार्थियों को कागज से बनने वाले अनेक प्रकार के फूल, बेल, रंगोली और सजावट के काम आने वाले अनेक छोटे-छोटे वस्तुएं बनाने की कला को सिखाया।
कार्यक्रम की संयोजिका डॉ. विनय सिंघल ने विद्यार्थियों को इस प्रकार की कलाओं का महत्व बताया। महिला प्रकोष्ठ के अध्यक्षा डॉ. रितु वालिया ने विद्यार्थियों को कागज से बनने वाले इन विभिन्न सजावट की वस्तुओं के अनेक स्थानों पर प्रयोग होने की विस्तार से जानकारी दी। इस कार्यशाला में लगभग 60 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस अवसर पर डॉ. विनय सिंघल, डॉ. रितु वालिया, प्रो. ऋचा लांग्यान, प्रो. अनुकृति व डॉ. दीपक शर्मा आदि उपस्थित रहे।