मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम में जानकारी देते मुख्य वक्ता डॉ. विनय गुप्ता। विज्ञप्ति
राजौंद। राजकीय महाविद्यालय राजौंद में राष्ट्रीय कार्यबल विद्यार्थी मानसिक स्वास्थ्य व आत्महत्या रोकथाम के अंतर्गत माइंड मैटर्स मानसिक स्वास्थ्य व विद्यार्थी कल्याण विषय पर जागरूकता कार्यक्रम हुआ। सिविल अस्पताल कैथल से मुख्य वक्ता डॉ. विनय गुप्ता ने विद्यार्थियों को मानसिक स्वास्थ्य, तनाव प्रबंधन, भावनात्मक संतुलन और व्यक्तिगत समस्याओं से प्रभावी ढंग से निपटने के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को अपनी भावनाओं व मानसिक स्थिति को समझने और किसी भी प्रकार की मानसिक परेशानी को नजरअंदाज न करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. रोहताश के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ। इस अवसर पर हंसराज उपस्थित रहे। संवाद