संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। आरकेएसडी कॉलेज के अर्थशास्त्र विभाग ने एम.आर. पाई फाउंडेशन और फोरम ऑफ फ्री एंटरप्राइज, मुंबई के सहयोग से दो दिवसीय नेतृत्व प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया ।
उद्घाटन सत्र की शुरुआत कॉलेज की कार्यवाहक प्राचार्य सीमा गुप्ता ने की। उन्होंने विद्यार्थियों को नेतृत्व और कौशल विकास के गुर बताए और ऐसी सार्थक पहल के लिए अर्थशास्त्र विभाग की सराहना की। इस प्रशिक्षण में कला, वाणिज्य और विज्ञान संकाय के स्नातक और स्नातकोत्तर विषयों के कुल 72 विद्यार्थी भाग ले रहे हैं।
अर्थशास्त्र विभाग के अध्यक्ष सूरज वालिया ने अतिथियों का परिचय कराया और प्राचार्य, एम.आर. पाई फाउंडेशन और फोरम ऑफ फ्री एंटरप्राइज को उनके सहयोग और समर्थन के लिए धन्यवाद दिया। कार्यक्रम की संयोजिका रितु कांग वालिया ने मंच का संचालन किया।
नीलम और डिंकी ने भी कार्यक्रम के सफल उद्घाटन में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उद्घाटन समारोह में राजनीति विज्ञान विभागाध्यक्ष श्री ओम, पुस्तकालयाध्यक्ष नरेश कुमार, वाणिज्य विभाग के सहायक प्राध्यापक मनोज बंसल मौजूद रहे।