फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: छात्राओं को सिखाए पत्रकारिता के गुर

Thu, 22 Jan 2026 01:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
कार्यक्रम में भाग लेते प्रतिभागी।
विज्ञापन
गुहला चीका। राजकीय कन्या महाविद्यालय, चीका के जनसंचार विभाग में नए शैक्षणिक सत्र की छात्राओं के लिए एक दिवसीय ओरिएंटेशन प्रोग्राम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं को मीडिया की बारीकियों और भविष्य की संभावनाओं से अवगत कराया गया। मुख्य वक्ताओं डॉ. भारती बत्रा और प्रोफेसर कुलदीप ने जनसंचार के क्षेत्र में कॅरिअर निर्माण पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि आज पत्रकारिता केवल समाचार तक सीमित नहीं है, बल्कि डिजिटल मीडिया, जनसंपर्क, विज्ञापन और कंटेंट क्रिएशन जैसे क्षेत्रों में भी अपार संभावनाएं हैं। इस मौके पर छात्राओं को तकनीकी कौशल और भाषा पर पकड़ बनाने के लिए भी प्रेरित किया गया। विभाग के प्राध्यापक डॉ. प्रदीप कुमार ने छात्राओं को पूरे शैक्षणिक सत्र के दौरान होने वाली गतिविधियों की जानकारी भी दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें