कैथल। आरोही स्कूल, ग्योंग में कार्यरत हिंदी प्राध्यापक डॉ. विजय चावला ने दीक्षा पोर्टल पर आयोजित कोर्स में 258 अंक प्राप्त कर देशभर में दूसरा स्थान हासिल किया और जिला कैथल का नाम रोशन किया। यह कोर्स 12 से 16 जनवरी 2026 तक आयोजित हुआ, जो दीक्षा पोर्टल पर डॉ. चावला का 64वां कोर्स है। डॉ. चावला ने बताया कि कोर्स के दौरान साइबर सुरक्षा और डिजिटल सुरक्षा पर विशेष फोकस किया गया। उन्होंने कहा कि शिक्षण, संवाद और गतिविधियाँ ऑनलाइन माध्यम से जुड़ने के कारण विद्यार्थियों को फेक प्रोफाइल, साइबर बुलिंग, ऑनलाइन ठगी, हैकिंग और डीपफेक जैसे खतरों से सुरक्षित रखना आवश्यक है। संवाद