फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: फसल अवशेषों का प्रबंधन सिखाया

Sat, 27 Sep 2025 10:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सीवन। कस्बे के डोहर, खानपुर और आधंली गांव में उप-मंडल कृषि अधिकारी डॉ. सतीश ने फसल अवशेष प्रबंधन पर जागरूकता अभियान चलाया। किसानों को आधुनिक कृषि यंत्रों के उपयोग के माध्यम से फसल अवशेषों का सही प्रबंधन करने के तरीकों के बारे में बताया।
विज्ञापन


शिविर में बताया गया कि बेलदार मशीन, सुपर सीडर, मल्चर मशीन और कॉपर जैसे यंत्रों का प्रयोग करके फसल अवशेषों को खेत में ही (इन-सीटू) या बाहर (एक्स-सीटू) उचित तरीके से प्रबंधित किया जा सकता है। इसका सही उपयोग से न केवल मिट्टी की उर्वरता बनी रहती है बल्कि वातावरण भी शुद्ध रहता है और प्रदूषण कम होता है। उन्होंने कहा कि जो किसान इन आधुनिक कृषि यंत्रों का उपयोग करके फसल अवशेषों का प्रबंधन करेंगे, उन्हें प्रति एकड़ 1200 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। डॉ. सतीश ने चेतावनी दी कि यदि कोई किसान फसल अवशेष में आग लगाएगा, तो सख्त कानूनी कारवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें