फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: ग्योंग का तनिष बना युवाओंं के लिए प्रेरणा

Sun, 22 Feb 2026 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
खिलाड़ी तनिष - फोटो : 1
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिले के गांव ग्योंग का होनहार खिलाड़ी तनिष आज हैंडबॉल की दुनिया में अपनी अलग पहचान बना चुका है। कम उम्र में हासिल की गई उसकी उपलब्धियां न केवल परिवार बल्कि पूरे कैथल जिले के लिए गर्व का विषय हैं।

खेल के साथ-साथ तनिष पढ़ाई में भी अव्वल हैं। वह स्कूल में लगातार अच्छे अंक प्राप्त करते हैं। तनिष का मानना है कि खेल और शिक्षा का संतुलन बनाए रखना बेहद जरूरी है।
विज्ञापन


उनका लक्ष्य आगे चलकर देश का प्रतिनिधित्व करना और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का नाम रोशन करना है। इसके लिए वह प्रतिदिन सुबह दो घंटे और शाम दो घंटे नियमित अभ्यास करता है। उसके माता-पिता और कोच प्रशांत का उसे पूरा सहयोग मिल रहा है।

तनिष के पिता अनूप कुमार ने बताया कि वे अपने बेटे की मेहनत और लगन से बेहद खुश हैं और उसे हर संभव सुविधा उपलब्ध कराने का प्रयास कर रहे हैं। तनिष की सफलता यह संदेश देती है कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत सच्ची हो, तो सफलता अवश्य मिलती है। आज वह कैथल जिले के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बन चुका है।



तनिष की उपलब्धियां
तनिष अब तक पांच राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग ले चुका है।

इनमें से तीन प्रतियोगिताओं में उसने प्रथम स्थान हासिल किया।

दो प्रतियोगिताओं में वह द्वितीय स्थान पर रहा।

नियमित अभ्यास, अनुशासन और कड़ी मेहनत के बल पर तनिष ने यह मुकाम हासिल किया है।





कोच बोले

कोच प्रशांत का कहना है कि तनिष में खेल के प्रति गजब का समर्पण और जीतने का जज्बा है। मैदान में उसकी फुर्ती, तेज निर्णय क्षमता और टीम भावना उसे अन्य खिलाड़ियों से अलग बनाती है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि तनिष ने राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भी भाग लेकर कैथल जिले का नाम रोशन किया है। राष्ट्रीय मंच पर उसके प्रदर्शन ने यह साबित कर दिया कि छोटे गांवों से भी बड़े खिलाड़ी निकल सकते हैं। उसकी उपलब्धियों से गांव ग्योंग और पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें