संवाद न्यूज एजेंसी
सीवन। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खेड़ी गुलाम अली में विभिन्न प्रतियोगिताएं करवाई। भाषण प्रतियोगिता में तमन्ना, पायल भावना को पहला स्थान मिला। इसी प्रकार वाद-विवाद प्रतियोगिता में मंजीत ग्रुप अव्वल रहा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य हरपाल सिंह ने की। प्रतियोगिताओं के माध्यम से मतदाताओं को वोट की महत्ता के बारे में जागरूक किया। प्राचार्य हरपाल सिंह ने बताया कि उपायुक्त कैथल ने जिला में मतदान की प्रतिशत को बढ़ाने के अभियान चलाए जा रहे हैं।
इसी कड़ी में स्कूली बच्चों की ओर से मतदान जागरूक रैली, पोस्टर मेकिंग, भाषण, रंगोली, मेहंदी, वाद विवाद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के तहत एनसीसी कैडेट ने मतदान जागरूकता रैली निकाली, जिसका नेतृत्व एनसीसी अधिकारी सचिन धीमान ने किया। पोस्टर मेकिंग में संदीप के नेतृत्व में मानसी, महक, महक दीप कौर ने प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त किया।
भाषण प्रतियोगिता सतबीर जागलान की देखरेख में आयोजित की। जिसमें तमन्ना, पायल और भावना ने प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त किया।
मेंहदी प्रतियोगिता का आयोजन चिन्नू शर्मा और अंजू रानी के नेतृत्व में किया गया जिसमें विशाखा, अंजली और आरती ने प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त किया। वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन जयगोपाल और भारत चुटानी के नेतृत्व में किया, जिसमें मंजीत ग्रुप प्रथम और खुशी ग्रुप द्वितीय, पायल ग्रुप ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
रंगोली का आयोजन नवजीत संधू और रमेश सरदाना के नेतृत्व में किया गया जिसमें वर्षा, खुशी और महक ने प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर सभी विजेताओं को स्कूल की ओर से नोट बुक ओर पैन देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान एसएमसी प्रधान राजिंद्र कुमार व अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।