संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल/सीवन। जिलेभर में शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व धूमधाम से मनाया गया। सीवन के रामा आश्रम में रविवार देर सांय बड़ी श्रद्धा, आस्था व धूमधाम से मनाया गया।
इस कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि समाजसेवी विनेश मेहता व वीना मेहता ने शिरकत की। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित करके व भगवान श्री कृष्ण के बाल स्वरूप को झूला झूलाकर किया गया। उन्होंने उपस्थित श्रद्धालुओं को कहा कि यह पर्व हमारी आस्था, भक्ति व श्रद्धा का प्रतीक है।
भगवान श्री कृष्ण जिन्हें हम जगत के पालनहार के रूप में जानते हैं उन्होंने हमेशा धर्म, सत्य और प्रेम का मार्ग दिखाया। उनका जीवन एक प्रेरणा है जिसमें उन्होंने हमेशा मानवता और नैतिकता को सर्वोपरि रखा। भगवान श्री कृष्ण ने हमें बताया है कि धर्म और कर्तव्य के मार्ग पर चलना ही सच्चा जीवन है। हम सभी को भगवान श्री कृष्ण के दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लेना चाहिए। इसके बाद भजन गायकों ने अपने भजनों से समा बांध दिया।
भजन सुनकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो गए। श्री सनातन धर्म मंदिर के महंत आचार्य महेश शर्मा व श्री राम मंदिर के पुजारी वीरेंद्र पांडे ने इस पर्व की महिमा का विस्तार से वर्णन किया। इसके बाद भंडारे का आयोजन किया गया। सबने प्रसाद ग्रहण किया।
इस अवसर पर इंद्र मोहन रहेजा, बलविंद्र जांंगड़ा, नरेश मुंजाल, मंजू रहेजा, मीनू मिड्ढा, वीना तनेजा, तेजेंद्र मिड्ढा, सरिता मिड्ढा, अनीता मुंजाल, पल्लवी, नविता, शैली, संजीव शर्मा, दीपक उपस्थित रहे।