फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: प्रतिभावान युवा अर्शदीप सिंह यूरोप के लोगों को करवाएंगे भारतीय कृषि उत्पादों से परिचित

विज्ञापन
अर्शदीप सिंह
विज्ञापन
गुहला चीका। भारतीय किसानों और किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओ) की आवाज अब यूरोप के अंतरराष्ट्रीय मंचों तक पहुंचेगी। गुहला चीका के अर्शदीप सिंह महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ नार्थ मैसेडोनिया और रोमानिया की आधिकारिक यात्रा पर जाने वाले उच्च स्तरीय (वीवीआईपी) बिजनेस प्रतिनिधिमंडल में शामिल किया गया है। कृषि क्षेत्र से अर्शदीप सिंह का चयन पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। अर्शदीप सिंह एसोचैम एग्री काउंसिल एवं स्टार्टअप के सदस्य, क्रापगेन प्राइवेट लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) और किसान उत्पादक संगठनों के लिए बने ब्रांड फू्रट्री के संस्थापक हैं। अर्शदीप नार्थ मैसेडोनिया में 21 व 22 जुलाई और रोमानिया में 23 से 25 जुलाई को यात्रा में प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा रहेंगे। बिजनैस फोरम में अर्शदीप सिंह भारतीय एफपीओ कृषि उत्पादों के निर्यात, फूड प्रोसेसिंग और एग्री स्टार्टअप में निवेश की संभावनाओं पर चर्चा करेंगे और भारतीय कृषि का पक्ष मजबूती से रखेंगे। अर्शदीप सिंह ने बताया कि उनका एक ही लक्ष्य है कि भारत के किसान का उत्पाद यूरोप की मंडियों तक पहुंचे और उसका सीधा लाभ किसान की जेब में जाए।

अर्शदीप सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें