फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: विद्यार्थियों को लोअर व टी-शर्ट वितरित किए

विज्ञापन
जरूरतमंद विद्यार्थियों को यूनिफॉर्म वितरित करते प्रधानाचार्य ओम प्रकाश शर्मा व स्टाफ सदस्य।
विज्ञापन
राजौंद। आदर्श सीनियर सेकेंडरी स्कूल, जाखौली के प्रधानाचार्य ओम प्रकाश शर्मा के नेतृत्व में विद्यालय परिवार ने आर्थिक रूप से कमजोर व जरूरतमंद विद्यार्थियों को लोअर व टी-शर्ट वितरित किए। यूनिफॉर्म मिलते ही बच्चों के चेहरों पर आई खुशी ने पूरे विद्यालय का माहौल भावुक और आनंदमय बना दिया। प्रधानाचार्य ओम प्रकाश शर्मा ने कहा कि प्रत्येक बच्चे को सम्मान के साथ शिक्षा प्राप्त करने का अधिकार है। आर्थिक अभाव किसी भी विद्यार्थी के सपनों के आड़े नहीं आना चाहिए। उन्होंने कहा कि विद्यालय केवल शिक्षा का केंद्र नहीं बल्कि सेवा, संस्कार और सामाजिक जिम्मेदारी का भी प्रतीक है। विद्यालय के सभी स्टाफ सदस्यों ने इस सेवा कार्य में बढ़-चढ़कर भाग लिया और विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। विद्यालय परिवार ने संकल्प लिया कि भविष्य में भी जरूरतमंद बच्चों की हर संभव सहायता की जाएगी, ताकि कोई भी विद्यार्थी संसाधनों की कमी के कारण अपने लक्ष्य से पीछे न रह जाए।

जरूरतमंद विद्यार्थियों को यूनिफॉर्म वितरित करते प्रधानाचार्य ओम प्रकाश शर्मा व स्टाफ सदस्य।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें