फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: एकल शास्त्रीय नृत्य प्रतियोगिता में दिखाई प्रतिभा

Thu, 17 Oct 2024 04:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। बाल महोत्सव के तहत बाल भवन में आयोजित की जा रही प्रतियोगिताओं की कड़ी में बुधवार को एकल शास्त्रीय नृत्य द्वितीय, तृतीय व चर्तुथ समूहों में आयोजित करवाई।

इन सभी प्रतियोगिताओं में जिले के सरकारी व गैर-सरकारी स्कूलों के लगभग 200 बच्चों ने भाग लिया। इन प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय, तृतीय व सांत्वना स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को बाल दिवस के अवसर पर 14 नवंबर को बाल भवन में पुरस्कृत किया जाएगा। जिला बाल कल्याण अधिकारी बलबीर चौहान ने बताया कि डीसी डॉ. विवेक भारती के मार्गदर्शन में यह प्रतियोगिताएं करवाई जा रही हैं।
विज्ञापन


बताया कि उक्त प्रतियोगिता में प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को जोनल स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए भेजा जाएगा। इन प्रतियोगिताओं में निर्णायक मंडल की भूमिका
विज्ञापन


संगीत प्राध्यापक विशाल, मास्टर सन्नी करनाल, अध्यापिका नेहा की ओर से निभाई गई।

इसी कड़ी में 17 अक्तूबर को एकल नृत्य तृतीय व चतुर्थ व डेक्लामेशन कांटेस्ट तृतीय व चतुर्थ में आयोजित करवाई जाएंगी। इस कार्यक्रम में मोहित शर्मा, लाजपत सिंगला व जिला बाल कल्याण परिषद्, कैथल का समस्त स्टाफ व विभिन्न स्कूलों से बच्चों के साथ आए अध्यापक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें