फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: ब्यूटी पार्लर में पहले से करा रहीं बुकिंग

Thu, 17 Oct 2024 04:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
सीवन। महिलाओं के विशेष पर्व करवा चौथ के उपलक्ष्य में नगर के बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है। मुख्य बाजार में महिलाओं के सामान की दुकानें भी सज गई हैं और महिलाएं खरीदारी भी करने लगी हैं। इन दिनों में खास तौर पर कपड़ों, कॉस्मेटिक व सिलाई की दुकान आदि पर अच्छी खासी महिलाओं की भीड़ देखने को मिल रही है। चारों ओर दुकानों पर रंग-बिरंगी चूडिय़ां, साड़ियां, आभूषण और पूजा सामग्री की दुकानें सजी हुई हैं।
विज्ञापन

करवा चौथ के लिए विशेष तैयारी करते हुए महिलाओं ने ब्यूटी पार्लर में व मेहंदी लगवाने के लिए पहले से ही बुकिंग करवा ली है। शृंगार का सामान खरीदने के लिए भी बाजार में महिलाओं की भीड़ देखी जा रही है। करवा चौथ पर मेहंदी लगाना शुभ माना जाता है, इसलिए मेहंदी वाले भी इस दिन के लिए विशेष तैयारी कर रहे हैं। बाजार में करवा यानि मिट्टी

के घड़े, दीपक, और अन्य पूजा सामग्री भी बिकती है।

इसके अलावा सरगी का सामान और मिठाइयोंं की भी खरीददारी की जा रही है।करवा चौथ पर्व की बाजारों में चहल-पहल देखने को मिल रही है। महिला ऊषा, आभा, मोनिका, ममता, शालिनी व अन्य ने बताया कि यह व्रत उनके लिए विशेष महत्व रखता है।
विज्ञापन


करवा चौथ के व्रत से वह अपने जीवन साथी अपने पति की लंबी उम्र की कामना करती हैं। इस दिन वह पूरा दिन पति के लिए व्रत रखती हैं। इस दिन के लिए ही वे खास खरीदारी कर अपने विवाह की तर्ज पर तैयार भी होती हैं।

उन्होंने इसके लिए नए कपड़े, नए सैंडल, चूडिय़ां, श्रृंगार का सामान लिया है और साथ ही पार्लर व मेंहदी के लिए भी एडवांस में बुकिंग करवा ली है, क्योंकि यहां पर सबसे अधिक भीड़ देखने को मिलती है। इसलिए पहले से ही बुकिंग करवा ली है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें