संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। जाट शिक्षण संस्थान स्थित जाट आईटीआई का 2024-25 सत्र का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित हुआ। 96 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय वर्ष की मोनिका ने प्रथम स्थान हासिल किया। इस वर्ष भी युवाओं ने संस्थान का नाम रोशन किया। प्रधानाचार्य कुलदीप गोपेरा ने बताया कि सभी ट्रेडों में विद्यार्थियों ने अच्छे अंक प्राप्त किए।
इस अवसर पर जाट हाई स्कूल सोसाइटी के प्रधान राजकुमार बेनीवाल, उप प्रधान बलजिंदर बनवाला, महासचिव एडवोकेट रश्मि ढुल, कोषाध्यक्ष बलकार नैन व कार्यकारिणी सदस्य डाॅ. सत्यवान माजरा, दलबीर कैरों, महावीर राविश, राजपाल गुहणा, सनी चौशाला, महावीर कुंडू, विक्रम सोंगल, कुलदीप सिंह, रजत रापडिय़ा, स्वतंत्रपाल सिंह, जसवीर मानस ने विद्यार्थियों को बधाई दी।
परिणाम इस प्रकार रहे ः-
n
इलेक्ट्रीशियन प्रथम वर्ष : रीना (90%) प्रथम, राहुल (89%) द्वितीय, अजय (88%) तृतीय।
n
इलेक्ट्रीशियन द्वितीय वर्ष : मोनिका (96%) प्रथम, हर्ष (90%) द्वितीय, हरपाल (89%) तृतीय।
n
फिटर प्रथम वर्ष : अमन (88%) प्रथम, अशिंल (84%) द्वितीय, मोक्ष (83%) तृतीय।
n
फिटर द्वितीय वर्ष : रविंदर (83%) प्रथम, हैप्पी (81%) द्वितीय, इशू (80%) तृतीय।
n
वेल्डर ट्रेड : रोहित (87%) प्रथम, युवराज (85%) द्वितीय, अजय (84%) तृतीय।
n
कोपा ट्रेड : योगिता (95%) प्रथम, अंजलि (93%) द्वितीय, सोनू (90%) तृतीय।
n
हेल्थ सेनेटरी इंस्पेक्टर : कल्पना (92%) प्रथम, मोनु (91%) द्वितीय, सुमन (90%) तृतीय।