संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। एनआईआईएलएम विश्वविद्यालय में रंग-ए-नूर नामक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें 32 कॉलेजों के छात्रों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया और अपनी कला व संस्कृति का जश्न मनाया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई। मुख्य अतिथि जिला उपायुक्त कैथल, प्रीति ने छात्रों की प्रतिभा की सराहना की और उन्हें अपनी कला और संस्कृति पर गर्व महसूस करने के लिए प्रेरित किया।
विश्वविद्यालय कुलपति प्रो. डॉ. शमीम अहमद ने आयोजित टीम को कार्यक्रम की सफलता के लिए बधाई दी और छात्रों को अपनी प्रतिभा का अधिकतम प्रचार करने के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम में हरियाणवी नृत्य, संगीत, रागिनी, मेहंदी, फोटोग्राफी, भाषण, रंगोली, पोस्टर मेकिंग और स्लोगन जैसी विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ शामिल थीं। मंच संचालन डॉ. ऋषिका भारद्वाज, चिराग मित्तल, हिमानी और राहुल नैन ने किया।
पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में चरखी दादरी से विधायक सुनील सांगवान मौजूद रहे। उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन को बधाई दी और छात्रों को अपनी संस्कृति के प्रति जागरूक रहने और जीवन में लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। विश्वविद्यालय कल्चरल निदेशक डॉ. एकता चहल ने बताया कि कार्यक्रम सफल रहा और छात्रों ने अपनी कला और प्रतिभा से दर्शकों का मनोरंजन किया। उन्होंने छात्रों की मेहनत और समर्पण की सराहना की और उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय चेयरमैन संदीप चहल, प्रो वाइस चांसलर राजेश मल्होत्रा, कुलसचिव राजीव दहिया, डीन एकेडमिक्स प्रो. आरके गुप्ता, डीन कॉमर्स एंड मैनेजमेंट डॉ. रेखा गुप्ता, परीक्षा नियंत्रक डॉ. मंजीत जाखड़, जनसंपर्क अधिकारी डॉ. मनोज कुमार, दाखिला निदेशक राजेंद्र गोयत, डॉ. संदीप सिहाग, डीन रिसर्च डॉ. विनय पवार, सरबजीत सिंह, डॉ. सुमन भुक्कल और डॉ. अनुज नरवाल मुख्य रूप से उपस्थित रहे।