कैथल। पंजाबी सेवा सदन परिसर में हरियाणा व कैथल गतका एसोसिएशन की ओर आयोजित राज्य स्तरीय गतका खेल प्रतियोगिता के तीसरे दिन रविवार को 25 आयु वर्ग के मुकाबले हुए। इन मुकाबलों में कैथल, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, हिसार, अंबाला, जींद, करनाल, फरीदाबाद, महेंद्रगढ़ जिलों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में सिंगल सोठी, फ्री सोठी व टीम इवेंट के खिलाड़ियों ने प्रतिभा दिखाई। ये जानकारी महासचिव सुखचैन सिंह कलसानी व कोषाध्यक्ष शिव कुमार ने दी।
प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के तौर पर दिल्ली गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पूर्व अध्यक्ष मनजिंद्र सिंह सिरसा व जत्थेदार बलजीत सिंह दादूवाल ने शिरकत की। उन्होंने खिलाड़ियों को आशीर्वाद दिया व पदक पहनाकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि गतका खेल को नेशनल स्तर बनाने के लिए सरकार का धन्यवाद किया। यह धर्म के साथ जुड़ा हुआ खेला है। उन्होंने कहा कि गतका खेल को ओलंपिक तक पहुंचाने का पूरा प्रयास करेंगे। महासचिव सुखचैन सिंह कलसानी व कोषाध्यक्ष शिव कुमार ने बताया कि राज्य स्तरीय गत्तका प्रतियोगिता में नूंह व गुरूग्राम जिला को छोड़कर अन्य सभी जिलों के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। हरियाणा अध्यक्ष कंवलजीत सिंह हजराणा ने कहा कि समाज में आजकल के हालात को देखते हुए सभी बहन बेटियों को अपने सेल्फ डिफेंस सुरक्षा के लिए ये गतका खेल सीखने की जरूरत है।
इस अवसर पर एचएसजीपीसी सदस्य साहिब सिंह चक्कू, गुरदीप सिंह, अमरेंद्र सिंह खारा, भारतीय रेल गोदाम प्रदेश अध्यक्ष तेजेंद्र सिंह मक्कड़, गिल साहिब, मैनेजर अमरिक सिंह, दिलबाग सिंह, गुलाब सिंह, हरदीप ङ्क्षसह पाठक, अनिल कुमार व संदीप सिंह मौजूद रहे।
ये रहे परिणाम-
- सिंगल सोठी लड़कियों की टीम में 18 आयु वर्ग में कुरुक्षेत्र पहले, अंबाला दूसरे व कैथल व हिसार ने तीसरा स्थान हासिल किया।
- फ्री सोठी लड़कियों की टीम में कुरुक्षेत्र पहले, यमुनानगर दूसरे, अंबाला व हिसार ने तीसरा स्थान हासिल किया।
- सिंगल सोठी सिंगल प्रतियोगिता में कुरुक्षेत्र पहले, अंबाला दूसरे, जींद व करनाल ने तीसरा स्थान हासिल किया।
- फ्री सोठी सिंगल प्रतियोगिता में कुरुक्षेत्र पहले, पंचकूला दूसरे, जींद व अंबाला तीसरे स्थान पर रही।
- सोठी सिंगल टीम 25 आयु वर्ग में कुरुक्षेत्र पहले, हिसार दूसरे, जींद व फरीदाबाद तीसरे स्थान पर रही।
- फ्री सोठी टीम में कुरुक्षेत्र पहले व जींद दूसरे स्थान पर रही।
- सिंगल सोठी में कुरुक्षेत्र पहले, जींद दूसरे, अंबाला व कैथल ने तीसरा स्थान पाया।
- फ्री सिंगल सोठी में कुरुक्षेत्र पहले, महेंद्रगढ़ दूसरे, जींद व फरीदाबाद तीसरे स्थान पर रही।
14 आयुवर्ग के लडक़ों के परिणाम
- सिंगल सोठी टीम में कुरुक्षेत्र पहले, पंचकुला दूसरे, जींद व सिरसा तीसरे स्थान पर रही।
- फ्री सोठी सिंगल टीम में कुरुक्षेत्र पहले, यमुनानगर दूसरे, पंचकुला व कैथल तीसरे स्थान पर रहे।
- सिंगल सोठी में यमुनानगर पहले, कुरुक्षेत्र दूसरे, अंबाला व पंचकुला तीसरे स्थान पर रहा।
- फ्री सोठी में कुरुक्षेत्र पहले, पंचकुला दूसरे, अंबाला व जींद तीसरे स्थान पर रहा।
- सिंगल सोठी टीम 18 आयु वर्ग में कुरुक्षेत्र पहले, अंबाला दूसरे, यमुनानगर व कैथल तीसरे स्थान पर रहा।
- फ्री सोठी टीम में कुरुक्षेत्र पहले, यमुनानगर दूसरे, कैथल व पानीपत तीसरे स्थान पर रहा।
- सिंगल सोठी में पंचकूला पहले, फतेहाबाद दूसरे, यमुनानगर व कैथल तीसरे स्थान पर रहा।
- फ्री सोठी में कुरुक्षेत्र पहले, पानीपत दूसरे, पंचकुला व जींद तीसरे स्थान पर रही।
- सिंगल सोठी टीम आयु वर्ग 25 में कुरुक्षेत्र पहले, कैथल दूसरे, अंबाला व जींद ने तीसरा स्थान हासिल किया।
- फ्री सोठी टीम में कुरुक्षेत्र पहले, यमुनानगर दूसरे, कैथल व जींद तीसरे स्थान पर राह।
- सिंगल सोठी में कुरुक्षेत्र पहले, कैथल दूसरे, अंबाला व रोहतक तीसरे स्थान पर रहा।
- फ्री सोठी में कुरुक्षेत्र पहले, कैथल दूसरे, अंबाला व पानीपत ने तीसरा स्थान हासिल किया।