कैथल। सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और पंचायत को अपशब्द कहने के आरोप में पुलिस ने एक महिला के खिलाफ केस दर्ज किया है। ढांड की खंड विकास पंचायत अधिकारी अनु टांक ने पुलिस को शिकायत दी कि एक अगस्त को गांव में ग्राम पंचायत भूमि पर कब्जा लेकर नाली का निर्माण किया था।
मौके पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट बिजली निगम के एसडीओ व एसएचओ पुलिस बल के साथ मौजूद थे। निशानदेही के अनुसार कब्जा लिया था, लेकिन वहां पर एक महिला ने तीन अगस्त को नाली को उखाड़कर पानी को रोक दिया। पंचायत की संपत्ति को नुकसान किया। उसको समझाने की कोशिश की तो पंचायत को अपशब्द कहे। जांच अधिकारी नीतू रानी ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।