फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: समूह नृत्य और पोस्टर स्पर्धा में दिखा हुनर

Sat, 31 Oct 2026 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
प्रतियोगिता में हिस्सा लेते हुए बच्चे। - फोटो : Archive
विज्ञापन
कैथल। जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन बाल भवन, कैथल के प्रांगण में किया गया। इस अवसर पर बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। शुक्रवार को समूह नृत्य तृतीय व चर्तुथ, पोस्टर बनाना द्वितीय, तृतीय व चर्तुथ स्कैचिंग ऑन दी स्पॉट समूह में आयोजन करवाया गया।
विज्ञापन

जिला बाल कल्याण अधिकारी बलबीर चौहान ने बताया कि उक्त प्रतियोगिताओं में प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को जोनल स्तरीय व राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए भेजा जायेगा। प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को बाल दिवस के अवसर पर 14 नवम्बर, 2026 को बाल भवन में पुरस्कृत किया जायेगा। इन प्रतियोगिताओं में निर्णायक मण्डल की भूमिका डॉ. विजय चावला, विजय दुहन, निशांत सिंह, नरेश कुमार, बीरबल, अंजलि राठी, रेनू मान द्वारा निभाई गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें