फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: सरस्वती महोत्सव क्विज़ और पोस्टर मेकिंग में दिखाई प्रतिभा

विज्ञापन
प्रतियोगिता में भाग लेने वाली छात्राएं।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पूंडरी। चौधरी ईश्वर सिंह कन्या महाविद्यालय फतेहपुर पूंडरी में नेक और सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वावधान में सरस्वती महोत्सव क्विज़ प्रतियोगिता और पोस्टर मेकिंग आयोजित की गई। इसमें छात्राओं ने अपनी-अपनी प्रतिभा से सबको मंत्रमुग्ध कर दिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्या डॉ शकुंतला सिंगला ने की। कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं वंदना से हुई। प्राचार्या डॉ शकुंतला सिंगला ने कहा कि इस प्रकार की शैक्षणिक प्रतियोगिताएँ छात्राओं के सर्वांगीण विकास, आत्मविश्वास और प्रतिस्पर्धा की भावना को बढ़ावा देती हैं।
विज्ञापन


क्विज़ प्रतियोगिता में महाविद्यालय की विभिन्न कक्षाओं की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता प्रारंभिक दौर, मध्य दौर और फाइनल राउंड में आयोजित की गई, जिसमें सामान्य ज्ञान, भारतीय संस्कृति, संगीत, साहित्य, विज्ञान और समसामयिक विषयों से संबंधित प्रश्न पूछे गए। प्रतिभागियों ने त्वरित सोच, सटीक उत्तर और टीम भावना का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

मंच का संचालन डॉ पुष्पा रानी ने किया, जबकि प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का संपूर्ण संचालन डॉ सीता रानी ने संभाला। निर्णायक मंडल में नीलम, डॉ सीता रानी और अमिता रानी शामिल थीं।
विज्ञापन


कार्यक्रम में नेक संयोजिका डॉ गीता जायवाल और सांस्कृतिक सेल की संयोजिका डॉ पुष्पा रानी ने सभी अतिथियों, निर्णायकों, शिक्षकों और छात्राओं का आभार व्यक्त किया। इस कार्यक्रम में कुल 50 छात्राओं ने भाग लिया और स्टाफ सदस्य भी उपस्थित रहे।



प्रतियोगिता के परिणाम



प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता: महक, सरगम और माफी – प्रथम स्थान अवनीत, सानिया और पूर्वा – द्वितीय दिव्या, संजना और साक्षी – तृतीय।



पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता: अवनीत – प्रथम, प्रीति – द्वितीय, महक – तृतीय।

प्राचार्या महोदया ने विजेताओं को सम्मानित किया। निर्णायक मंडल ने प्रतिभागियों के ज्ञान स्तर और प्रस्तुति की सराहना की।



कार्यक्रम का विवरण:
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें