फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: गुरु रविदास महोत्सव 25 को, निकाली जा रही प्रभात फेरी

Thu, 22 Jan 2026 01:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
21केएलटी8: कलायत में संत शिरोमणि गुरु रविदास महोत्सव के उपलक्ष्य में निकाली जा रही प्रभात फेरी
विज्ञापन
कलायत। श्री रैदास तख्त पर 25 जनवरी को मनाए जाने वाले संत शिरोमणि गुरु रविदास महोत्सव के लिए नगर में उत्साह लगातार बढ़ रहा है। महोत्सव की तैयारियों के तहत श्रद्धालुओं ने प्रभात फेरियों का सिलसिला शुरू कर दिया है, जो 1 फरवरी तक जारी रहेगा।
विज्ञापन


प्रभात फेरियों का नेतृत्व श्री तख्त के महात्मा गुरु प्रसाद कर रहे हैं। उनकी अगुवाई में बड़ी संख्या में श्रद्धालु हिस्सा ले रहे हैं। श्री रैदास तख्त प्रबंध कमेटी के प्रधान डा. प्रीतम कौलेखां, कोषाध्यक्ष सुभाष धानियां, सचिव पूर्व पार्षद राजेश जेष्ठ, लखपत राय, सुरेंद्र कुमार और अन्य श्रद्धालुओं ने बताया कि प्रभात फेरियों में भक्त गुरु रविदास के भजन-कीर्तन करते हुए नगर के विभिन्न मार्गों से गुजर रहे हैं, जिससे पूरे वातावरण में भक्ति और उत्साह का माहौल बन गया है। सुबह के समय निकलने वाली इन फेरियों में महिलाएं, पुरुष, युवा और बुजुर्ग सभी बढ़-चढ़ कर भाग ले रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें