संवाद न्यूज एजेंसी,
अंबाला। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 2, अंबाला छावनी के प्राथमिक विभाग में शनिवार को सह-शैक्षणिक गतिविधि के तहत समूह नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें प्राथमिक कक्षा के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने प्रतिभा दिखाई। विद्यालय के प्रधानाचार्य हरिन्द्र सिंह लाम्बा ने बच्चों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए इसे सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक बताया। वहीं, मुख्याध्यापक अनिल कुमार ने भी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।