फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: गुम मोबाइल पाकर खिले लोगों के चेहरे

विज्ञापन
मोबाइल फोन लौटाते हुए डीएसपी सुशील प्रकाश व पुलिस कर्मचारी। प्रवक्ता - फोटो : Videograb
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिला साइबर सेल ने अक्तूबर माह में करीब 7.36 लाख रुपये कीमत के 46 गुमशुदा मोबाइल फोन ढूंढ निकाले। शुक्रवार को डीएसपी सुशील प्रकाश ने पुलिस लाइन में मोबाइल मालिकों को उनके फोन सौंपे। मोबाइल वापस मिलने पर लोगों ने पुलिस का आभार जताया।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता प्रवीण श्योकंद ने बताया कि साइबर सेल प्रभारी एएसआई राकेश के नेतृत्व में एएसआई रणदीप सिंह, हेड कांस्टेबल दीपक व अरुण और सिपाही मोनू व अजयवीर की टीम ने महत्वपूर्ण सुराग जुटाकर ये मोबाइल ट्रेस किए। डीएसपी सुशील प्रकाश ने बताया कि सीईआईआर पोर्टल पर दर्ज शिकायतों की निगरानी के आधार पर गुमशुदा मोबाइल फोन का पता लगाने में सफलता मिली। एसपी मनप्रीत सिंह सूदन ने साइबर सेल की टीम के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि मोबाइल गुम होने पर तुरंत सीईआईआर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं, ताकि फोन का गलत इस्तेमाल रोका जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें