संवाद न्यूज एजेंसी
राजौंद। राजकीय महाविद्यालय में वाइब्रेंट लर्निंग क्लब व अंग्रेज़ी विभाग की ओर से मंगलवार को वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें मोबाइल फोन के फायदे और नुकसान पर डिबेट प्रतियोगिता की गई। मंच संचालन मीरा,कोमल ने किया।
निर्णायक मंडल में राम मेहर सिंह सहायक प्रोफेसर अंग्रेज़ी विभाग रविंद्र सहायक प्रोफेसर हिंदी एवं सुदेश सहायक प्रोफेसर राजनीति विज्ञान शामिल रहें।
दीपक कुमार ने छात्रों के आत्मविश्वास और तर्कशक्ति की सराहना करते हुए उन्हें इसी तरह बौद्धिक प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। वहीं, राम मेहर सिंह ने विद्यार्थियों को तार्किक और सृजनात्मक सोच विकसित करने की सलाह दी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता दीपक कुमार कार्यवाहक प्राचार्य व राम मेहर सिंह क्लब मेंटर एवं अंग्रेज़ी विभागाध्यक्ष ने की। इस दौरान विक्रम सहायक प्रोफेसर इतिहास अशोक, प्रदीप निशु, दीपक सोशल मीडिया समन्वयक तरुण प्रवीन हरिपाल एवं राजरानी का विशेष योगदान रहा। प्रतियोगिता में लवनीत-पल्लवी, रितु-ज्योति कनिका-स्नेहा अंजलि-नीतू और पूजा-निशु समूहों ने भाग लिया, जिसमें लवनीत-पल्लवी प्रथम, पूजा-निशु द्वितीय और रितु-ज्योति तृतीय स्थान पर रहें। समापन पर प्रतिभागियों को इनाम मिले।