फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: भरोसे का फायदा उठाकर ठगे थे 14.71 लाख रुपये

Fri, 05 Sep 2025 01:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। मक्की और राइस ब्रोकन खरीदने के नाम पर भरोसे का फायदा उठाकर 14.71 लाख रुपये की ठगी करने के आरोपी को पुलिस ने मोहाली से गिरफ्तार किया है। आरोपी ज्वाला प्रसाद गर्ग वार्ड नं 14 चीका निवासी है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि वार्ड नंबर 6, चीका निवासी अमर सिंगला ने शिकायत में कहा कि वह शंकर राइस एंड जनरल मिल्स का मालिक है। 16 अगस्त को ज्वाला प्रसाद गर्ग ने उसके बेटे संसार सिंगला से संपर्क किया और मक्की व राइस ब्रोकन खरीदने की इच्छा जताई।
विज्ञापन


सौदे के अनुसार मक्की 2135 रुपये प्रति क्विंटल और राइस ब्रोकन 2171 रुपये प्रति क्विंटल तय हुआ। 18 अगस्त को दो ट्रॉलियों के माध्यम से करीब 465 क्विंटल 20 किलोग्राम मक्की ज्वाला प्रसाद गर्ग के गोदाम में भेज दी गई। तय समय 25 अगस्त को जब भुगतान की मांग की गई तो ज्वाला प्रसाद

गर्ग ने बैंक लिमिट बदलने का बहाना बनाते हुए 30 अगस्त तक भुगतान करने का आश्वासन दिया।

उसकी बातों पर भरोसा कर 27 अगस्त को 220 क्विंटल राइस ब्रोकन भी भेज दिए गए लेकिन जब वे भुगतान लेने पहुंचे तो पता चला कि ज्वाला प्रसाद गर्ग अपने परिवार सहित भाग चुका है। बाद में पता चला कि राइस ब्रोकन से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली अंबाला के हंडेसवरा चौक पर खड़ी है। चालक सुरभि से फोन पर बात हुई तो उसने माल वापस लौटाने का आश्वासन दिया, लेकिन बाद में फोन बंद कर दिया। इस तरह कुल 14 लाख 71 हजार रुपये की धोखाधड़ी हुई।
विज्ञापन


मामले की जांच के बाद थाना चीका प्रभारी पीएसआई अमन कुमार के नेतृत्व में एएसआई जसबीर और एचसी सुमित कुमार की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बुधवार शाम जिला मोहाली (पंजाब) के गांव खरड़ से आरोपी वार्ड नं 14 चीका निवासी ज्वाला प्रसाद गर्ग को काबू कर लिया। आरोपी को अदालत में पेश करने के बाद उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें