फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परियोजनाओं में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें : आयुक्त

विज्ञापन
लघु सचिवालय में विकास कार्यों की फीडबैक लेते करनाल मंडल के आयुक्त साकेत कुमार - फोटो : Kaithal
विज्ञापन
कैथल। करनाल मंडल के आयुक्त साकेत कुमार ने वीरवार को लघु सचिवालय का दौरा किया। उन्होंने अधिकारियों की बैठक लेकर विकास कार्यों के दृष्टिगत विस्तृत जानकारी ली। इस मौके पर उन्होंने विकास व प्रशासनिक गतिविधियों की जानकारी लेने के साथ कहा कि चल रहे हरेक प्रोजेक्ट में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जो भी शासकीय व प्रशासकीय कार्य हैं, वे सभी समयबद्ध होने चाहिए, ताकि आमजन को सरकार की योजनाओं, परियोजनाओं स्कीमों और नीतियों के साथ-साथ प्रशासनिक व्यवस्था का भी सीधा लाभ मिल सके। इस दौरान डीसी डॉ. संगीता तेतरवाल व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
मंडलायुक्त साकेत कुमार ने कहा कि आमजन को दी जाने वाली सभी सेवाओं व सुविधाओं का लाभ समयबद्ध मिलना चाहिए। जो भी विकासात्मक योजनाएं व परियोजनाएं जिला में चल रही हैं, या चलने वाली हैं, उन्हें भी समय से पूरा करवाना सुनिश्चित किया जाए। जो भी प्रोजेक्ट पूरे किए जा रहे हैं, उनमें गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए।
विज्ञापन

मंडलायुक्त साकेत कुमार का कैथल पहुंचने पर कोयल कॉम्पलेक्स में डीसी डॉ. संगीता तेतरवाल व अन्य अधिकारियों ने स्वागत किया। पुलिस ने मंडलायुक्त को सलामी भी दी। इस मौके पर एचएसवीपी के प्रशासक धर्मवीर सिंह, एडीसी डॉ. बलप्रीत सिंह, एसडीएम संजय कुमार व रोहित कुमार, डीएमसी कुलधीर सिंह, सीटीएम गुलजार अहमद, आरटीए गिरिश अरोड़ा, डीआईपीआरओ धर्मवीर सिंह, नायब तहसीलदार आशीष मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें