फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक ही जमीन पर दो बैंक से धोखाधड़ी कर ले लिया 24 लाख 60 हजार रुपये का लोन

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। दो बैंकों से एक ही जमीन पर 24 लाख 60 हजार रुपये का लोन लेने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। जानकारी के अनुसार ग्रामीण बैंक कांगथली शाखा के प्रबंधक संजीव कुमार शर्मा ने सीवन थाना में शिकायत दी कि दो फरवरी 2015 को गांव मांडी सदरां निवासी सुखजिंद्र सिंह व नरिंद्र सिंह ने उनके बैंक से 10 लाख 60 हजार रुपये का जमीन पर लोन लिया था। आरोपियों ने लोन की नकली एनओसी तैयार करवा ली और उस पर बैंक की जाली मोहर लगवा ली। 2019 में उसी जमीन पर स्टेट बैंक ऑफ पटियाला से 14 लाख का लोन सेंक्शन करवा लिया। बैंक प्रबंधक ने आरोप लगाया कि दोनों आरोपियों ने मिलकर बैंक से धोखाधड़ी की है। सीवन थाना प्रबंधक शिवकुमार ने बताया कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें