फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम सूर्य घर–मुफ्त बिजली योजना का उठाएं लाभ : डीसी

Sat, 14 Feb 2026 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। पीएम सूर्य घर–मुफ्त बिजली योजना के तहत पात्र परिवारों को सोलर पैनल स्थापना पर अनुदान दिया जा रहा है। डीसी अपराजिता ने बताया कि अंत्योदय परिवार, जिनकी वार्षिक आय 1.80 लाख रुपये से कम है और जिनकी सालाना बिजली खपत 2400 यूनिट तक है, वे दो किलोवाट तक का सोलर पैनल लगवाने पर केंद्र सरकार की ओर से 60 हजार और हरियाणा सरकार की ओर से 50 हजार रुपये, यानी कुल 1.10 लाख रुपये का अनुदान प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन


जिन परिवारों की वार्षिक आय तीन लाख रुपये तक है और बिजली खपत 2400 यूनिट तक है, वे दो किलोवाट तक के सोलर पैनल पर केंद्र सरकार से 60 हजार रुपये तथा राज्य सरकार से 20 हजार रुपये, कुल 80 हजार रुपये का अनुदान ले सकते हैं। इसके अतिरिक्त तीन किलोवाट तक का सोलर पैनल लगवाने पर केंद्र सरकार की ओर से 78 हजार रुपये का अनुदान दिया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि केंद्र सरकार का अनुदान सभी आय वर्गों के लिए उपलब्ध है और इसके लिए आय संबंधी कोई शर्त लागू नहीं है। उपायुक्त ने कहा कि योजना का लाभ लेने से उपभोक्ताओं का बिजली बिल शून्य हो सकता है। साथ ही अतिरिक्त उत्पादित बिजली को सरकार द्वारा खरीदा जाएगा। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें