पूंडरी। एक किरण फाउंडेशन की ओर से डीएवी कॉलेज में ‘प्लास्टिक को ना’ अभियान के तहत विद्यार्थियों को जूट के बैग वितरित किए गए। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को प्लास्टिक के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक कर पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित करना था।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक सतपाल जाम्बा के छोटे भाई लाभ सिंह शामिल हुए। विशेष सहयोगी के रूप में रवि वर्मा का योगदान रहा। इस अवसर पर विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई गई।
मुख्य अतिथि ने कहा कि प्लास्टिक का अत्यधिक उपयोग आने वाली पीढ़ियों के लिए गंभीर खतरा बनता जा रहा है, इसलिए सभी को कपड़े और जूट के बैग अपनाने चाहिए। मुख्य वक्ता डॉ. विनय गुप्ता ने प्लास्टिक से होने वाले स्वास्थ्य एवं पर्यावरणीय नुकसान पर प्रकाश डडाला। अध्यक्ष निधि मोहन ने बताया कि संस्था का उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना है और यह अभियान पहल है। कार्यक्रम में डॉ. गुलशन डलवानी, बबीता सिंगला, इंदु शर्मा, वीणा खुराना, परवीन मित्तल, वंदना मित्तल, विकास सिंगला, नवीन टाया और अमिता सैनी सहित अन्य मौजूद रहे। अंत में विद्यार्थियों ने जूट बैग के उपयोग और प्लास्टिक के बहिष्कार का संकल्प लिया। संवाद