फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: सड़क सुरक्षा मंच का सांकेतिक धरना

Thu, 21 Dec 2023 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुहला-चीका। गुहला की नवनिर्मित सड़कों में घटिया सामग्री लगाने व लिंक मार्गाें का निर्माण ना करवाए जाने से खफा गुहला सड़क सुरक्षा मंच के सदस्यों ने बुधवार को एसडीएम कार्यालय गुहला के सामने सांकेतिक धरना दिया।

इस दौरान एसडीएम कृष्ण कुमार को मुख्यमंत्री के नाम है एक ज्ञापन सौंपा। जीवानंद कौशिक ने कहा कि चीका की खस्ता हाल सड़कों को लेकर सड़क सुरक्षा मंच ने पिछले वर्ष दिसंबर जनवरी में पूरे 42 दिनों की भूख हड़ताल कर धरना दिया था धरने के दौरान 22 दिसंबर को विधायक ईश्वर सिंह ने धरना स्थल पर आकर 31 मार्च 2023 तक गुहला की सभी टूटी हुई सड़कों की मरम्मत करवाने का लिखित आश्वासन दिया था।
विज्ञापन


आश्वासन के मुताबिक विधायक ईश्वर ने जिन भी सड़कों का निर्माण करवाया है उनमें घटिया व कम सामग्री का प्रयोग किया। जिसके चलते ये सड़के बनने के मात्र छह माह के अंदर ही टूटने लगी है। उन्होंने कहा कि इसके बावजूद बहुत सारी सड़के एक साल बाद भी नहीं बन सकी है।

मंच के सदस्य एडवोकेट जीवन नैन व राजपाल राणा ने कहा कि सड़कों के मामले में गुहला पूरे प्रदेश में पिछड़ा हुआ है। बार बार मांग करने के बावजूद यहां की सड़के नही बनवाई जा रही और जो थोड़ी बहुत सड़के बनी है वे भी निम्र स्तर की है। मंच के सदस्यों ने ज्ञापन के माध्यम से मुख्यमंत्री से मांग की है कि इस मामले में मुख्यमंत्री स्वयं संज्ञान लेकर गुहला की सड़कें बनवाएं। धरने की अध्यक्षता मंच के वरिष्ठ सदस्य एडवोकेट जीवांनद कौशिक ने की।
विज्ञापन


इस मौके पर साहब सिंह संधू , नरेश ढांडे, डॉ. सुरेंद्र बंसल, कौशल अग्रवाल, हाकम सीड़ा, नायब सिंह, गुरपाल सिंह, दिलबाग सिंह, विक्रम नंबरदार सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें