फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: धूमधाम से मनाई महाराजा शूर सैनी जयंती

Thu, 21 Dec 2023 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिलेभर में बुधवार को महाराजा शूर सैनी जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस उपलक्ष्य में कैथल शहर में दो जगह भंडारे का भी आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।

सैनी सामाजिक एवं शिक्षा समिति की अगुवाई में चंदाना गेट पर व महाराजा शूरसैनी सेवा समिति ने गांधी नगर में भंडारा लगाया। दोनों ही जगहों पर सुबह हवन का आयोजन कर महाराजा शूर सैनी को नमन किया। चंदाना गेट पर स्थित महाराजा शूर सैनी शक्ति स्थल पर जाकर लोगों ने उन्हें नमन किया।
विज्ञापन


चंदाना गेट पर समिति के प्रधान मोहन लाल सैनी, वरिष्ठ जजपा नेता पाला राम सैनी, सेवानिवृत्त प्रो. सीबी सैनी, पार्षद लीलू सैनी, पार्षद रामफल सैनी, पार्षद रिंकू सैनी, समिति के पूर्व प्रधान बीरभान सैनी, जजपा नेता हरिकिशन सैनी, राजेश सैनी, महेंद्र सैनी, समिति सचिव संदीप सैनी, सरदार स्वरूप सिंह सैनी, जोगध्यान सैनी, ज्योति सैनी, हुकम चंद सैनी, भीम सिंह, निदेशक बिजली निगम ज्योति सैनी ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

इसी प्रकार से गांधी नगर में महाराजा शूर सैनी सेवा समिति के प्रधान लछमन सैनी, टेका सैनी, पार्षद मोनू निरंजन सैनी, ओमप्रकाश सैनी, टोनी सैनी, राजू सैनी, दीपू सैनी, देवीदयाल, मोहन लाल, भाग सिंह, श्योरण सैनी, संदीप, अमर सिंह सैनी, कृष्ण सैनी, रूप चंद सैनी सहित अनेक ने महाराजा शूर सैनी को नमन किया।

यहां भाजपा के एनजीओ प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रविभूषण गर्ग भी विशेष रूप से महाराजा शूर सैनी को नमन करने पहुंचें। उन्होंने सभी को एकता का संदेश भी दिया। सभी ने संदेश में कहा कि महापुरुष किसी एक समाज के नहीं बल्कि पूरे समाज के होते हैं। इसीलिए सभी को उनके दिखाए मार्ग पर चलना चाहिए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि महाराजा शूर सैनी ने समाज को शिक्षित होने व एकता के साथ जरूरतमंदों को साथ लेकर आगे बढ़ने का संदेश दिया था। उनके पदचिह्नों पर चलते हुए सभी को आपसी भाईचारे एवं सौहार्द रहना चाहिए। साथ ही बच्चों को अच्छी शिक्षा दिलवाकर सफल बनाने की दिशा में काम करना चाहिए। दोनों ही जगहों पर हर साल 20 दिसंबर को महाराजा शूर सैनी जयंती धूमधाम से मनाई जाती है। इस बार भी काफी संख्या में लोगों ने इस जयंती कार्यक्रम में

भाग लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें